मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले के रहिका प्रखंड के समौल गांव निवासी प्रो. केष्कर ठाकुर को साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार मिलेगा। अकादमी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। उन्हें यह पुरस्कार विभूति भूषण बंदोपाध्याय लिखित बांग्ला उपन्यास 'आरण्यक के मैथिली अनुवाद के लिए दिया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये की सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस बारे में प्रो. ठाकुर ने कहा कि मैं साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कार की घोषणा से प्रसन्न हूं। प्रो. केष्कर ठाकुर भागलपुर विश्वविद्यालय में मैथिली के विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हैं और मिथिला-मैथिली की गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। मैथिली में इनकी आलोचनात्मक पुस्तक संबोधित स्वर भी काफी चर्चा में रही है। समौल गांव निवासी स्व. पंडित क्षेमकर ठाकुर के पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.