मधुबनी, जनवरी 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के हरिपुर बक्शी टोल निवासी उदयकांत झा के पुत्र आलोक कुमार झा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विकसित भारत 2047 को लेकर अपने विचार को प्रस्तुत किए। देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था, जिनमें से केवल 100 युवाओं का चयन हुआ था। आलोक इन्हीं चुनिंदा युवाओं में शामिल रहे। यह कार्यक्रम 9 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित हुआ। आलोक ने परंपरा के साथ नवाचार विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूती उसकी सांस्कृतिक परंपराओं में है और जब इन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, तभी देश तेजी से आगे बढ़ सकेगा। उनके विचारों में ग्रामीण विकास, कृषि सुधार और युवाओं की भागीदारी पर विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.