मधुबनी, दिसम्बर 6 -- मधुबनी। जिले में गेहूं और धान के अलावा दलहन और तिलहन का भी बेहतर उत्पादन हो सकता है। मधुबनी जिले की मिट्टी दलहन और तिलहन फसल के लिए काफी अनुकूल है। यहां पर ये दोनों फसलें काफी बेहतर होंगी। इसमें कम लागत में किसानों को बेहतर उत्पादन भी मिलेगा। हर प्रखंड से किसानों के खेत से लिए गये नमूने की जांच के दौरान कुछ चीजें बेहतर तो कुछ चीजें यहां की मिट्टी में कम पाई गई। अधिकतर नमूनों में खेतों में नाइट्रोजन, बोरॉन, सल्फर की कमी देखी गई है। वहीं यहां की मिट्टी में फासफोरस व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में देखा जा रहा है। वहीं जिंक, आयरन, कॉपर ठीक-ठाक स्थिति में है। सहायक निदेशक रसायन अमित कुमार ने बताया कि जिले के हर प्रखंड के पंचयतों से करीब 11 हजार जांच के लिए मिट्टी का नमूना लिये गये। इनमें से करीब 8 हजार मिट्टी के नमूने की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.