मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मधुबन। मधुबन के सवंगिया ग्राम के ब्रह्म स्थान के पास भव्य पंडाल में माता दुर्गा की हो रही पूजा के सातवें दिन शुक्रवार को माता का पट खुलते ही पंडाल में माता दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता दुर्गा के जयकारा से वातावरण गुंजायमान हो गया। मधुबन के घरों व पूजा पंडाल में शुक्रवार को माता दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा हुई। इस गांव में चैत्र नवरात्र में विशाल पंडाल के नीचे 10 वर्षों से माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। पूजा सवंगिया ग्राम के ब्रह्म स्थान के पास विधि-विधान से आचार्य निरज दूबे व विकास दूबे की देखरेख में हो रही है। पूजा पंडाल में माता का दर्शन व पूजा करने के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। पूजा स्थल पर अघोषित मेला भी लगा हुआ है। दरभंगा से आयी रामल...