मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मधुबन। खेलने के क्रम में दीवार गिरने से घायल किशोर की मौत गुरुवार की संध्या इलाज के क्रम में मोतिहारी में हो गयी। घटना बुधवार की है। मृत किशोर मधुबन डीह के रूपलाल महतो का इकलौता पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ अंकित कुमार (14) था। वह वर्ग 8 का छात्र था। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक को दो बहनें हैं। उसके पिता मध्यप्रदेश में मछली के कारोबार में मजदूरी का काम करते हैं। इकलौते पुत्र की मौत से मां राधा देवी रोते-रोते बेहाल हो गयी है। वह रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थी। दादी कुसमी देवी,दादा विलास महतो व दोनों बहनें सोनाली कुमारी व सोनाक्षी कुमारी की आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था। उसके पिता पुत्र की मौत की खबर पाकर एमपी से घर के लिए निकल चुके हैं। मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हिमांशु अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.