देवघर, जून 15 -- मधुपुर प्रतिनिधि बिजली आपूर्ति अवर प्रमंडल प्रशाखा मधुपुर के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने शनिवार को पांच लोगों पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने का मामला मधुपुर थाना में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में सहायक अभियंता ने पुलिस को कहा है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने विभाग के कर्मी के साथ मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़, टिटिहियाबांक, एसआर डालमिया रोड, गौन्दलीटांड़ के आलावा पथरौल थाना क्षेत्र के माधवपुर, पितजिंया, सिरसा समेत विभिन्न गांव में औचक निरीक्षण को निकले थे। उस दौरान कई घरों की बिजली जांच की गई। उसमें मधुपुर थाना क्षेत्र के पांच व पाथरोल थाना क्षेत्र में सात घरों में अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। बताया गया कि इनके द्वारा बिजली चोरी किए जाने को लेकर ढाई लाख से अधिक विभाग को राजस्व को क्षति हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.