देवघर, जनवरी 11 -- मधुपुर/महेश मिश्रा। असहाय बुजुर्ग, महिला, बच्चों के सहयोग और जीवन स्तर में सुधार के लिए मधुपुर शहर के नबी बक्स रोड निवासी सेंड्रा सुब्बा ने अपना जीवन समर्पित कर दिया है। अगर समाज के लिए कुछ करने का जज्बा हो तो किसी के मोहताज होने की जरूरत नहीं है। कई विषयों में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद सेंड्रा सुब्बा बड़े कार्पोरेट में नौकरी करने लगी। नौकरी में अच्छी सैलरी, गाड़ी समेत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध थी। करीब 20 लोग इनके अंदर काम करते थे। दिल्ली गुड़गांव में रहने के दौरान बुजुर्गों और बच्चों की दयनीय स्थिति देखकर इनके जीवन में बड़ा बदलाव आ गया। वहां बुजुर्ग महिला और पुरुष को मूंगफली बेचते और पेन बेचते देखकर वह काफी भावुक हो गई। दिल में बचपन से ही गरीबों को शिक्षित और जागरूक करने की भावना थी। ईश्वर और बाइबिल में आस्था रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.