देवघर, दिसम्बर 19 -- मधुपुर। लायंस क्लब ऑफ़ मधुपुर द्वारा आनंदालय पब्लिक स्कूल जगदीशपुर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ मधुपुर के अध्यक्ष प्रेम पाठक और विद्यालय की निदेशिका इंदिरा दासगुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता खोलकर व नारियल फोड़कर मशीन चालू किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर क्लब अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ़ मधुपुर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। विद्यालय में वॉटर चिलर मशीन की स्थापना से विद्यार्थियों को शुद्ध, सुरक्षित और ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। विद्यालय निदेशिका इंदिरा दासगुप्ता ने लायंस क्लब ऑफ़ मधुपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वॉटर चिलर हमारे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उप...