देवघर, अप्रैल 27 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। रेल यात्रियों का बोझ उठाने वाले कुली रेल प्रशासन की लापरवाही के कारण अपने ही परेशानियों के बोझ से दबे हुए हैं। मधुपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुली को रेल प्रशासन ने स्टेशन परिसर में एक रेस्ट रूम दिया है। जहां कुली अपना काम करने के बाद आराम करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में रेस्ट रूम की जर्जर अवस्था से कुलियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे कुली ने बताया कि रेस्ट रूम में बिजली, पानी, साफ-सफाई का अभाव है। एक पंखा है वह भी महिनों से खराब पड़ा है। किसी तरह लाईट जलता है। बाथरूम तथा रेस्ट रूम के आसपास साफ-सफाई का अभाव है। एक कमरा में दर्जनों कुली जानवर की तरह जीवन यापन कर रहे हैं। छत टूटा हुआ है, जिससे गर्मी में घूप और बरसात में पानी टपकता है। रेलवे कुली ओम प्रकाश, विजय प्रसाद, कुर्बान मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.