देवघर, दिसम्बर 26 -- मधुपुर। शेखपुरा मोड़ स्थित भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती मनाई गई। अटल बिहारी वाजपेयी एक कवि, लेखक और राजनेता थे। जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। पहले 1996 में 13 दिनों के कार्यकाल के लिए, फिर 1998 से 1999 तक 13 महीने की अवधि के लिए, उसके बाद 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए। अटल बिहारी वाजपेयी का सबसे प्रसिद्ध नारा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान था। जिसे उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान जोड़कर दिया था, और बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, पूर...