देवघर, अप्रैल 7 -- मधुपुर। मधुपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली भेड़वा निवासी वर्धमान मिष्ठान के मालिक उत्तम कुमार साह का बाईक गांधी चौक से चोरी हो गई। मामले में बाईक मालिक ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। पुलिस को बताया है कि उनका गांधी चौक पर मिठाई दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह अपना स्पेलन्डर प्रो बाईक जिसका नम्बर जेएच 15 जी 0759 अपने दुकान के बगल में खड़ा किया था। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच मोटर साइकिल गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। तब थाना में शिकायत कर कार्रवाई का मांग किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.