देवघर, जून 15 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी,अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, सीडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण गुटगुटिया और अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर शाहिद, सीओ जामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, हेमंत नारायण सिंह,कांग्रेस नेता फैयाज कैशर, कन्हैयालाल कन्नू, मालती सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक अजय पाठक और कार्यक्रम पदाधिकारी अमित मोदी, शाकिब खान, विवेक बथवाल ,रामसेवक पासवान, दीपक मिश्रा, गुड्डू दुबे ,रवि सिंह, प्रेम पाठक ,सबीला अंजुम ,अल्ताफ हुसैन, समाजकर्मी घनश्याम, अरविंद ...