बोकारो, फरवरी 9 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। सियालजोरी थाना क्षेत्र के मधुनियां की महिलाओं ने शराब मुक्त गांव बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर रविवार को सियालजोरी थाना प्रभारी से सहयोग की अपील की। गांव में शराब की वजह से उत्पन्न पारिवारिक व सामाजिक समस्याओं से तंग आकर महिलाओं ने यह पहल की है। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराबखोरी के कारण बेटों, पति और ससुर की आदत से घर-परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। इसलिए मधुनियां गांव को पूर्ण रूप से शराब मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। ओपी प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुनीता देवी ने बताया कि गांव में प्रभात फेरी निकालकर शराब बनाने वालों और शराब पीकर गांव में आने वालों को कड़ी चेतावनी दी जाएगी। शराब के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा...