हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजाना दास और चुनाव पर्यवेक्षकों की सहमति से बुधवार को नैनीताल के जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार ने 25 में से जिले के 17 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मधुकर श्रोत्रिय हल्द्वानी और नीरज बिष्ट काठगोदाम का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि नीतिन कार्की नैनीताल नगर व सुरेश उप्रेती ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष बनें हैं।विक्रम जंतवाल कालाढूंगी व हिमांशु बिष्ट भवाली के मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। चुनाव अधिकारी परिहार ने बताया कि बिंदुखत्ता में नवीन पपोल मंडल अध्यक्ष व बलवंत गोलियां मंडल प्रतिनिधि, लालकुआं में अरुण जोशी मंडल अध्यक्ष व मुकेश सिंह मंडल प्रतिनिधि, हल्दूचौड़ में विजय रोहित दुम्का मंडल अध्यक्ष व बसंत बल्लभ भट्ट मंडल प्रतिनिधि, गौलापर में पान सि...