बोकारो, फरवरी 25 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में सोमवार की देर रात अशोक कुमार महतो के घर पर आस्ट्रेलियन रसेल वाइपर सांप घुस गया, जिसे गांव के कुछ युवाओं के प्रयास से रेस्क्यू कर उसे पकड़कर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार अशोक महतो जब रात में घर से आंगन में निकले तो देखा कि घर के एक कोने में रसेल वाइपर सांप दीवाल की ओर चढ़ रहा था। उन्होंने रसेल वाइपर सांप देखते ही हल्ला किया तो घर और आसपास के लोग जुटे। इस बीच गांव से दो तीन ऐसे युवकों को बुलाया गया जो सांप पकड़ने में माहिर थे। सभी के प्रयास से सांप को सुरक्षित पकड़कर गांव से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार सांप लगभग 7 फुट लंबा था। रेस्क्यू टीम में विवेक कुमार, नेहरू रेड्डी, विनय कुमार, धनेश्वर महतो, जयंत कुमार, सुनील कुमार तुरी शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.