घाटशिला, अक्टूबर 5 -- बहरागोड़ा। पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव में सार्वजनिन लक्ष्मी पूजा की तैयारी को लेकर एक बैठक बिजन शंड की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सर्वसम्मति से 6 अक्तूबर को धूमधाम से लक्ष्मी पूजा मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। पूजा को लेकर कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रबीर मुंडा, उपाध्यक्ष प्रसेनजीत जाना, सचिव शरद चंद्र मुंडा, सह सचिव अरिजीत जाना, कोषाध्यक्ष देवदत्त बेरा को बनाया गया है। वहीं सदस्य के रूप में बीजू बेरा, आलोक नाथ हेंब्रम, दोलन कुमार जाना, करम चांद घोष, समीर मुंडा, दीपक जाना, निताई बेरा, गणेश मुंडा को बनाया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार भव्य पंडाल निर्माण कर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रसाद वितरण एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.