रुद्रप्रयाग, नवम्बर 14 -- बीते दिनों मद्महेश्वर ट्रैक पर 8 सदस्यीय ट्रैकिंग दल से एक ट्रैकर के लापता होने के बाद लगातार खोजबीन की जा रही है। शुक्रवार को प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से इस पूरे इलाकें में सर्चिंग कराई, किंतु हेली सर्च में भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जबकि पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी है। शुक्रवार को प्रशासन के आग्रह पर सुबह देहरादून से हेलीकॉप्टर मद्महेश्वर क्षेत्र पहुंचा। यहां मद्महेश्वर से बूढ़ा मद्महेश्वर तक सम्पूर्ण ट्रैक की सर्चिंग की गई। किसी भी तरह से कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं साथी ट्रैकर धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 10 नवम्बर को रात्रि से को मिली सूचना के बाद लगातार 22 वर्षीय वासू फरासी निवासी डाडा खुदानेवाला, सहस्त्रधारा रोड देहरादून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.