समस्तीपुर, जनवरी 11 -- मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद में लगभग आधे से अधिक वार्डों में कई माह से नल जल योजना ठप है। जिससे सैंकड़ों ग्रामीण परिवारों को जल के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों ग्रामीणों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नवनीत झा ने की। बैठक के बाद ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिला अधिकारी समस्तीपुर सहित अन्य पदाधिकारियों को दी गई है। जिसमें नल जल योजना सुचारु रूप से चालू करने की मांग की गयी है। आवेदन में 11 फरवरी तक नल जल चालू करने का अल्टीमेटम दिया गया है। अन्यथा समाजसेवी नवनीत झा के नेतृत्व में 12 फरवरी से प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन पर होगी। आवेदन पर धर्मेन्द्र राय, पांचो पासवान, कुन्दन कुमार, शहिदा खातुन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.