पटना, नवम्बर 17 -- सऊदी अरब के मदीना में उमराह के दौरान यात्रियों की बस डीजल टैंकर से टकराने से 42 भारतीयों की मौत पर राजद नेताओं ने दुख प्रकट किया है। नेताओं ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए सभी जायरीन के लिए दुआ की। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद मीसा भारती, प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने जायरीनों के निधन पर दुख जताया है। इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव सैयद फैसल अली, भोला यादव, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, प्रदेश प्रधान ...