सिमडेगा, दिसम्बर 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एड्स जागरूकता आधारित नाटक का मंचन किया गया। एचआईवी, एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया एएनएम एवं जीएनएम की छात्राओं ने मिलकर छात्राओं ने एड्स दिवस के थीम बाधाओं को पार करते हुए, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने कहा कि दुनियाभर में हर साल एचआईवी और एड्स के लाखों नए मामले सामने आते हैं। दुनियाभर में लगभग 4 करोड़ से अधिक लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं जबकि 6.30 लाख लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई जो इस बीमारी की भयावहता को बताता है। जिससे बचाव के लिए समाज में जागरूकता की विशेष आवश्यकता ह...