बरेली, जुलाई 20 -- रविवार को मदर्स पब्लिक स्कूल बरेली में अभिभावक अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य आईपीएस चौहान ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 9 एवं 10 के लिए आई नवीन परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया कि अब छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक राजेश यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि अभिभावक और विद्यालय के सही मागदर्शन से विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल होगा जिसके लिए अभिभावकों को विद्यालय के संपर्क में रहना चाहिए। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया। सुनयना यादव, शीबा खान एवं उप प्रधानाचार्या ममता गंगवार उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.