हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग नगर प्रतनिधि लायंस क्लब हजारीबाग की स्थानीय इकाई ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त ट्रैफिक प्वाइंट्स पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहीं महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। यह आयोजन मातृत्व के व्यापक स्वरूप को सम्मान देने की दृष्टि से किया गया, जिसमें उन महिलाओं को भी शामिल किया गया जो न सिर्फ अपने परिवार में मां की भूमिका निभा रही हैं, बल्कि समाज में अनुशासन, सेवा और सुरक्षा की मिसाल भी पेश कर रही हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गुलदस्ते, मिठाइयां, शॉल देकर उनका सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष सुधा वर्मा ने कहा, हम हर साल मदर्स डे पर अपने घर की मांओं को सम्मानित करते हैं, लेकिन इस बार हमने उन महिलाओं को धन्यवाद कहना चुना जो घर से बाहर भी मां जैसी जिम्मेदारी निभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.