आजमगढ़, अगस्त 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के साथ ही अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मदरसा बोर्ड में भी यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई की तरह पठन-पाठन की व्यवस्था लागू की जाएगी। अब मदरसों में भी नियुक्ति आयोग से होगी। उन्होंने उक्त बातें स्थानीय नेहरू हाल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का आरोप निराधार है। यदि चुनाव आयोग की गलती से कोई जीता है, तो पहले विपक्षी दलों के विजयी विधायक इस्तीफा देकर साबित करें। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को सच सुनने की आदत नहीं है। पूजा पाल प्रकरण का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.