काशीपुर, मार्च 19 -- काशीपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में मदरसों को सील किए जाने के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समुदाय विशेष के प्रति भेदभाव व अन्यायपूर्ण कार्रवाई किए जाने के विरोध में आंदोलन व भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि शासन के निर्देश पर मदरसों को सील कर समुदाय विशेष का शोषण किया जा रहा है। पंजीकरण के लिए तमाम मदरसों की फाइलें पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में लंबित हैं। मदरसों के संचालक कार्यालयों के चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा समुदाय विशेष के बच्चों को पढ़ाई लिखाई से रोकने की है। कहा कि अगर समुदाय विशेष के प्रति भेदभाव जारी रहा तो बसपा कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.