अमरोहा, फरवरी 6 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव पालनपुर में संचालित मदरसे में नमाज पढ़ने को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के बाद हरकत में आई पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। सभी को ढाई-ढाई लाख रुपये के मुचलकों से न्यायालय में पाबंद किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पालनपुर में संचालित मदरसे में नमाज पढ़ने को लेकर कुछ लोगों ने पूर्व में आपत्ति दर्ज कराई थी। विवाद बढ़ने की आशंका के बीच हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर चेतावनी दी। किसी प्रकार का तनाव या टकराव न हो, इसके लिए सख्त रुख अपनाते हुए एक पक्ष से इरफान, यामीन, सद्दाम, रजाब, शाहिद, यामीन व जहांगीर जबकि दूसरे पक्ष से कुलबीर, तेजप्रकाश, पीतम, भोपाल, जसवीर, राजेश व बलवीर के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक बालें...