श्रावस्ती, जुलाई 12 -- इकौना,संवाददाता। धर्मांतण कराने के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर का श्रावस्ती कनेक्शन खंगाला जा रहा है। यहां भी बिना मान्यता के बालिकाओं का आवासीय मदरसा चलाया जा रहा था। जिसे प्रशासन ने तीन मई को बंद करा दिया था। लेकिन छांगुर से कनेक्शन की तलाश में शनिवार को मदरसे की छानबीन की गई। एडीएम के नेतृत्व में टीम ने मदरसे के कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया है। इकौना के रहमानपुरवा स्थित जामिया नूरिया फातिमा लिलबनात मदरसे पर एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित ठीम ने छापेमारी की। इस दौरान मदरसे में मिले अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया और मदरसा संचालक सैयद सिराजुद्दीन पुत्र शरीफुउद्दीन की मौजूदगी कमरों को सील कर दिया। इस दौरान एसओजी टीम भी मौके पर मौजूद रही। इस मदरसे के संचालक सैयद सिराजुद्दीन के तार बलरामपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.