उन्नाव, अप्रैल 15 -- असोहा, संवाददाता। क्षेत्र स्थित मदरसा से भागे दो किशोरों को पुलिस ने बरामद किया है। किशोरों को परिजनों को सुपुर्द किया गया है। लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के डीप बोरा प्लांट हुसैनाबाद गांव निवासी मो. जमील और यासीन बानो के दो बच्चे पुरवा स्थित मदरसा में पढ़ते हैं। रविवार को दोनों किशोर मदरसा से भाग निकले। काफी देर तक बच्चों के वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार शाम रात करीब आठ बजे एसओ विमल कांत गोयल क्षेत्र स्थित कालूखेड़ा तिराहा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान वहां दो किशोर संदिग्ध हालात में टहलते मिले। पूछताछ करने पर किशोर अपना परिचय नहीं दे सके। इस पर एसओ ने बच्चों से परिजनों के बारे में पूछताछ की। जानकारी मिलने पर परिजन थाना पहुंचे और दोनों किशोरों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.