मधुबनी, जनवरी 16 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल वलयाबी शुक्रवार को बेनीपट्टी के लदौत स्थित जामिया रसूल मदरसा पहुंचे। मदरसा के निदेशक कारी मकसूद आलम एवं प्रिंसिपल मुक्ति साकिर अहमद सहित अन्य ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मदरास की शिक्षा एवं उनके विकास की जरूरत है। उन्होने कहा कि मदरसा में बहाली की जो वंसवाद प्रक्रिया अपनायी जा रही है उसमें सुधार की जरूरत है। इस पर काम चल रहा है। उन्होने कहा कि मदरसा के बच्चे केवल उर्दु ही नही पढ़ते। वे हिन्दुस्तान भी पढ़ना जानते हैं। वे आईन, संविधान और जुडिसियली को भी पढ़ना जानते हैं। इसके स्तर में सुधार की जरूरत है जिसके लिए काम तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर उपस्थित कारी निजमा , सगर साहेब, मो सगीर अख्तर, मो नईम सहित अन्य उपस्थित लोगों ने भी अपनी ...