मुरादाबाद, जनवरी 30 -- थाना क्षेत्र के सिरसवा दोराहा स्थित मदरसा रहीमियां में शुक्रवार को एक दीनी जलसे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदरसे के 14 बच्चों ने क़ुरान शरीफ़ मुकम्मल पढ़कर हाफ़िज़-ए-क़ुरान बनने का गौरव प्राप्त किया, जिन्हें उलेमा-ए-किराम द्वारा दुआओं से नवाज़ा गया। कार्यक्रम में जनेठा से तशरीफ़ लाए हज़रत सैयद शराफ़त मियां ने दीनी तालीम की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि समाज की तरक़्क़ी के लिए बच्चों को दीनी शिक्षा देना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि मां और बहनों को पर्दे का एहतेराम करना चाहिए तथा सभी को नमाज़ की पाबंदी के साथ अपने बच्चों को दीनी और अख़लाक़ी तालीम से जोड़ना चाहिए। इस मौके पर क़ारी खलील शरीफ़, हाफ़िज़ फारूक, चौधरी ग़ुफ़रान, प्रधान नज़ाकत, ठेकेदार साबरी आलम, मोहम्मद शमी, मोहम्मद कैफ़, फ़िरोज़ इंजीनियर सहित बड़ी ...