देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया। मदरसा बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा केवल हाईस्कूल में थी। प्रथम पॉली में आयोजित परीक्षा में 1 हजार 8 सौ 69 के सापेक्ष 9 सौ 57 छात्रों ने परीक्षा दी। 912 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी मदनपुर का दौरा किया और परीक्षा की सुचिता परखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...