शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा के दूसरे दिन जिले के तीनों परीक्षा केंद्रों पर अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। पहली पाली में 327 और दूसरी पाली में 38 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 705 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शहर के नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहली पाली में 205 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 115 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 46 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे और 5 अनुपस्थित दर्ज किए गए। एजेड इंटर कॉलेज में पहली पाली में 167 उपस्थित और 115 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में यहां 85 परीक्षार्थी उपस्थित और 9 अनुपस्थित पाए गए। तिलहर स्थित आरवीएम इंटर कॉलेज में पहली पाली में 116 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 97 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.