सोनभद्र, फरवरी 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। पहली पाली में तीन व दूसरी पाली में एक केंद्र पर परीक्षा हुई। इस दौरान 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम भ्रमण करती रही। मतदरा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए 172 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सोमवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हुई। पहली पाली में राबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कालेज,राजकीय इंटर कालेज दुद्धी व कादरिया गर्ल्स कालेज मल्देवा दुद्धी में मुंशी मौलवी विषय के परीक्षा के लिए 133 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें से 94 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 39 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इसी तरह द...