चंदौली, फरवरी 11 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में मदरसा बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को स्थापित दो केंद्रों पर नकलविहीन और शूचिता पूर्ण ढंग से करायी गई। इस दौरान दोनों पालियों में पंजीकृत 127 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 92 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मदरसा परिषद से संचालित अरबी एवं फारसी की मुंशी मौलवी सेकेंडरी, आलिम सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 9 फरवरी से शुरू है। यह परीक्षा 14 फरवरी तक चलेगी। जिले में दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें मदरसा मसदरूल ओलूम असदिकया पुरानी चकिया और मदरसा मिस्बाहुल उलूम धानापुर शामिल है। इन दोनों केंद्रों पर मंगलवार को सकुशल परीक्षा करायी गई। मदरसा मसदरूल ओलूम असदिकया पुरानी चकिय...