मेरठ, फरवरी 9 -- जिले में चार परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच शुरू होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा का समापन 14 फरवरी को होगा। 1252 परीक्षार्थी इसमें भाग लेंगे। जिला अल्पसंख्क कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहैल आजम के मुताबिक प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए हैं। दो परीक्षा केंद्र शहर और दो देहात क्षेत्र में बनाए हैं। नकलविहीन परीक्षा को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में सचल दल सक्रिय रहेंगे। नेशनल इंटर कालेज लालकुर्ती, रेलवे रोड स्थित मनसबिया अरेबिक कालेज, हर्रा में चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज एवं किठौर में इदरीश मेमोरियल कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कहना इनका... मदरसा ...