शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी, मौलवी सेकेंडरी और आलिम सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। जिले में परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह के अनुसार जिले में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है, जो परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई के लिए एक सचल दल का भी गठन किया गया है।...