काशीपुर, फरवरी 8 -- बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्य प्रोफेसर राकेश कुमार जैन के प्रथम आगमन पर रविवार को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सुरेंद्र जैन के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक समाज के शैक्षिक उत्थान और सरकार की नई पहल पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मदरसा बोर्ड के स्थान पर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां मदरसा बोर्ड केवल एक विशिष्ट समाज की शिक्षा तक सीमित था, वहीं अब यह प्राधिकरण उत्तराखंड के सभी अल्पसंख्यक समुदायों की शिक्षा को एक मंच पर लाकर उनका समग्र विकास सुनिश्चित करेगा। उन्...