बदायूं, मई 25 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित अरबी एवं फारसी की मुंशी(सेकेंडरी फारसी) मौलवी(सेकेंडरी अरबी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी अरबी/फारसी ) परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा के टॉपर काफी खुश हैं। टॉपरों के लिए बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री दानिश अंसारी एवं मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। मदरसा बोर्ड मुंशी/मौलवी में मदरसा बाबा अब्दुल्लाह शाह अलापुर के छात्र मोहम्मद जिया ने 73.33 प्रतिशत अंक एवं आलिम में मदरसा अफजल उल उलूम सहसवान की छात्रा रहमत अंसारी ने 74.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। मुंशी/मौलवी में मदरसा अल जामेतुल रिजविया बरकातुल उलूम सहसवान के नदीम एवं मोहम्मद शारिक ने 73.16 प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.