काशीपुर, अप्रैल 30 -- जसपुर। मदरसा बोर्ड के उप रजिस्ट्रार ने परीक्षाओं का निरीक्षण कर मदरसा प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश दिए। बता दें कि वर्तमान समय में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड के उप रजिस्ट्रार मो. उबेदुल्लाह अंसारी परीक्षाओं का निरीक्षण करने बुधवार को मदरसा बदरूलऊलुम पहुंचे। वहां पर उप रजिस्ट्रार ने छात्र संख्या, परीक्षा संचालन के बारे में प्रधानाचार्य शमीम अख्तर से जानकारी ली। अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने छात्रों से समस्याओं के बारे में पूछा। यहां फैजएआम इंका के प्रधानाचार्य रईस अहमद, इख्तियार बब्लू, मोलाना शुऐब आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.