मुरादाबाद, फरवरी 10 -- जिले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं दूसरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं में जिले के 46 मदरसों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में दूसरे दिन पहली पाली में गणित. गृह विज्ञान और दीनियात और दूसरी पाली में गणित, गृह विज्ञान, जनरल हिंदी और लाजिक एंड फिलासफी की परीक्षा हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि कुल 1777 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 1211 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1013 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 198 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में 566 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 506 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 60 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरे दिन दोनों पालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.