रुद्रपुर, जनवरी 10 -- खटीमा। निरंजना हेल्थकेयर की ओर से मदरसा फातिमा ज़हरा में निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर में मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, आंखों में पानी आना, धुंधलापन, खुजली, लालिमा व सूखापन सहित विभिन्न नेत्र रोगों की मशीनों से जांच कर उपचार किया गया। सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों की टीम मदरसे पहुंची। खलीफा-ए-हुजूर तहसीने मिल्लत हज़रत अल्लामा मौलाना इरफान-उल-हक़ कादरी एवं हज़रत अल्लामा मुफ़्ती फ़रियाद आलम ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चला। इस मौके पर हाफ़िज़ इरशाद हुसैन तहसीनी, मोहाफ़िज़ रज़ा मिस्बाही, मुफ़्ती सईद अनवर इरशाद, हाफि़ज जफरुद्दीन अज़हरी, मौलाना अमान उल ह़क का़दरी, हाफ़िज़ अब्दुल बासित अज़हरी, हाफ़िज़ मोहम्मद रजा रिज़वी, मौलाना इनामुल हक़ का़दरी मंज़री, मौलाना अताउल मुस्तफा़, हा़फिज...