एटा, दिसम्बर 13 -- उप्र मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ से संचालित मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया मदरसा पोर्टल पर प्रारंभ हो चुकी है। परिषद ने परीक्षा वर्ष 2026 की समय-सारणी एवं आवेदन भरने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि मदरसों के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर 20 नवंबर से भरे जा रहे हैं। परीक्षा शुल्क 19 दिसम्बर तक ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर निर्धारित की गई है। जबकि भरे गए आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर 22 दिसम्बर 2025 तक लॉक किया जाना अनिवार्य होगा। जिला अल्पसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.