मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता l उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी-मौलवी (सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री) की वार्षिक परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई l पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा में 116 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से तौबा कर लिया। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे के बीच हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान तीन घंटे तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। सचल दल के अपने-अपने निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। प्रथम पाली में सेकेंड्री मुंशी-मौलवी की परीक्षा में कुल 537 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे l जिनमें 445 छात्र -छात्राएं उपस्थित और 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे l वहीं दूसरी पाली की आलिम सीनियर सेकेंड्री अरबी व फार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.