जमशेदपुर, फरवरी 2 -- जमशेदपुर। मानगो आजादनगर का सब से प्राचीन मदरसा दारुस सलाम का 47 वां वार्षिक दस्तारबन्दी समारोह उत्साहपूर्वक वातावरण मे संपन्न हुआ जिस मे 15 हाफीजे कुरान व कारियों की दस्तारबन्दी कर उन्हें सनद दी गई । समारोह का आगाज कुरान के पाठ से हुआ । मधुपुर के शायर शहजादा अजहर ने नातपक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ' सब ने तो सरे महशर मे ललकार दिया हम को , ऐ बेकसों के आका अब तेरी दुहाई है ' । मौलाना बशीर फैजी ने भी नात पेश किया ' तुम्हारी चश्मे रहमत का इशारा या रसूल अल्लाह ' । समारोह के मुख्य वक्ता स्थानीय मदीना मस्जिद के खतीब व इमाम मुफ्ती अवैस रजा अजहरी ने कुरान की महत्वत्ता व महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्लाह व रसूल की नजर मे सर्वश्रेष्ट वह व्यक्ति है जो स्वयं कुरान सीखे और दूसरों को सिखाए । हाफिज समीउज्...