देहरादून, फरवरी 8 -- आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जमालुल कुरान में इस्लाहे मुआशरा और दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीनी तालीम मुकम्मल करने वाले 13 छात्रों की दस्ताबंदी की गई। प्रोग्रेसिव कमेटी ने मेडल देकर इन होनहारों का उत्साहवर्द्धन किया। जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों से समाज में फैल रही बुराइयों से बचने और आगामी रमजान का महीना पूरी संजीदगी, इबादत व तक़वा के साथ गुजारने की अपील की। दस्तार महज एक पगड़ी नहीं, बल्कि इल्म, अमल और अखलाक की जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे निभाना हर तालिब-ए-इल्म का फर्ज है। इस दौरान फातिमा मस्जिद के इमाम मौलाना मेहताब नदवी, मदरसे के मोहतमिम मौलाना नफीस नदवी, मुफ्ती अयाज अहमद, मास्टर अब्दुल सत्तार, हाजी यूनुस, मोहम्मद शाह नजर, तौसीफ खान और डॉ. मुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.