बरेली, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर सौदागारान स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम में आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से मदरसा छात्रों ने संविधान के प्रति आस्था और राष्ट्रप्रेम का मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम दरगाह आला हजरत के प्रमुख सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य मुफ्ती मोहम्मद आकिल रजवी की निगरानी में संपन्न हुआ। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया है कि प्रतियोगिता में छात्रों को दो विषय दिए गए। संविधान के अनुरूप मदरसा छात्रों का जीवनयापन आवश्यक है और मदरसा छात्र और राष्ट्रप्रेम की भावना पर 300 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर शिक्षक मुफ्ती मोहम्मद सलीम बरेलवी ने कहा कि भारतीय मदरसों का इतिहास देशभक्ति से जुड़ा रहा है। मदरसों से निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.