लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मदरसा बोर्ड ने अरबी एवं फारसी की मुंशी-मौलवी (सेकेण्डरी) ए‌वं आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) की वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ा दी गई है। बोर्ड की रजिस्ट्रार व निरीक्षक अंजना सिरोही ने इस संबंध में सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि मदरसों में अध्ययनरत संस्थागत छात्रों के लिए मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरे जाने की तिथि आठ जनवरी, मदरसा स्तर पर लॉक करने की अवधि नौ जनवरी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने की तिथि 12 जनवरी तय की गई है। पहले चालान जमा करने की तिथि 24 दिसंबर व ऑनलाइन आवेदन भरे जाने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...