नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में मदरसा के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को चुनौती देने वाली जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से दाखिल याचिका पर विचार करते हुए यह आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने मामले में केंद्र और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। इसके साथ ही, पीठ ने इस मामले की सुनवाई, उस मामले के साथ जोड़ दिया है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसा बंद करने की कार्रवाई को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य में मदरसों पर कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी। जमीयत उलेमा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.