आजमगढ़, जनवरी 11 -- आजमगढ़,संवाददाता। दारूल ओलूम अहले सुन्नत मदरसा असरफिया मिस्बाहुल ओलूम मुबारकपुर की शासन की तरफ से मान्यता निलंबित किये जाने के बाद उसमें पढ़ने वाले करीब 2678 छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि मदरसे में पढ़ रहे छात्रों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी देने से इंकार रहा है। उनका कहना है कि शासन से मार्ग दर्शन करने के बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा। दारूल ओलूम अहले सुन्नत मदरसा असरफिया मिस्बाहुल ओलूम मुबारकपुर में तहतानिया से आलिया तक की पढ़ाई हो रही है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार तहतानियां यानि कक्षा एक से आठवीं तक 1821 छात्र-छात्रा, कक्षा दस से 12 वीं तक 857 छात्र अध्ययनरत हैं। संत कबीरनगर निवासी और आजमगढ़ के मदरसा दारुल उलूम अहिले सुन्नत मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम के शिक्षक रहे शमशुल होदा खान ने 19 दिसंबर...