शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- विद्या भारती द्वारा आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम एक मैरिज लान में संपन्न हुआ। अध्यक्षता साधना सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अल्हागंज शिवानी वर्मा और विशिष्ट अतिथि माधुरी सिंह उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता शिखा सिंह ने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नारायण के सात स्वरूपों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के जागरूक होने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। शिवानी वर्मा ने महिलाओं की सामाजिक और राष्ट्रीय भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया, तीन माताओं को सम्मानित किया गया और छात्राओं ने वीरांगनाओं के स्वरूप का प्रस्तुतीकरण किया। आचार्या अंकिता ने संचालन किया और संयोजिका मीना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.