धनबाद, मार्च 19 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। मकतबे बाग-ए-आयशा, मदनाडीह-सेन्द्रा में औरतों के लिए महिला इज्तिमा सम्पन्न हुआ। रमजान की वजह से महिला इज्तिमा सुबह 10 से 11 बजे रखा गया था। इस इज्तिमा में मदनाडीह, सेन्द्रा के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चियों ने शिरकत की और रमजान की फजीलत को समझ कर उस पर अमल करने का इरादा किया। इस इज्तिमा की शुरुआत मकतब की छात्रा नायरा परवीन ने कलामे पाक की तिलावत से की। अनाबिया परवीन और आयशा समीर ने नात शरीफ के कलाम पेश की। इस इज्तिमा में मो. अल्लिमा रिजवाना परवीन ने रोजा और जकात के मसाइल को समझाया और बताया कि साहिबे निसाब औरतों को भी अलग से ढाई फीसदी के हिसाब से ज़कात की अदायगी करनी जरूरी है। मायके से दुल्हन को जो गहने मिलते हैं, उनकी जकात दुल्हन पर ही फर्ज है, वह खुद अदा करें या उसकी इजाजत से उसका शौहर या बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.